Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दुबई से बांग्लादेश के रास्ते भारत में सोना ला रहा था तस्कर, बीएसएफ ने नाकाम की साजिश

गिरफ्तार तस्कर को बरामद सोने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी के हवाले कर दिया गया है

06 Mar 2025

दुबई से बांग्लादेश के रास्ते भारत में सोना ला रहा था तस्कर, बीएसएफ ने नाकाम की साजिश

कोलकाता। दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल पर तैनात बीएसएफ की 145वीं बटालियन के जवानों ने एक बड़े तस्करी प्रयास को नाकाम करते हुए एक भारतीय युवक को सोने के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से कुल 564.460 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 49 लाख 13 हजार 624 रुपये आंकी गई है।
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, पांच मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित आईसीपी पेट्रापोल के जरिये सोने की तस्करी की कोशिश हो सकती है। इस इनपुट के बाद जवानों ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी।
जांच के दौरान बांग्लादेश से भारत आ रहे यात्रियों में से एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब उसे रोककर मेटल डिटेक्टर से जांच की गई, तो उसके शरीर में धातु छिपे होने के संकेत मिले। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने अपने गुदा मार्ग में बेलनाकार आकार में सोना छिपा रखा है। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में उसके शरीर से पॉलीथिन में लिपटे सोने का बुरादा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह मुंबई का रहने वाला है और पेशे से दुबई में फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करता है। अधिक कमाई के लालच में उसने दुबई से बांग्लादेश के रास्ते भारत में सोना तस्करी करने की योजना बनाई थी। हालांकि बीएसएफ जवानों की सतर्कता के कारण उसकी साजिश सफल नहीं हो सकी।
गिरफ्तार तस्कर को बरामद सोने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी के हवाले कर दिया गया है। इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है।
गौरतलब है कि इसी तरह फरवरी महीने में भी शरीर में छिपाकर सोना लाने के दो मामले सामने आए थे। 20 और 21 फरवरी को पकड़ी गई इन घटनाओं में कुल दो किलो 540 ग्राम सोना बरामद किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ 23 लाख रुपये थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीएसएफ ने नाकाम की साजिश
गिरफ्तार तस्कर को बरामद सोने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी के हवाले कर दिया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News